Holika Dahan 2023 Muhurat: होलिका दहन की तारीख और मुहूर्त, 2 घंटे रहेंगे बेहद शुभ

Holika Dahan 2023 Muhurat: होलिका दहन की तारीख और मुहूर्त, 2 घंटे रहेंगे बेहद शुभ

Holika Dahan 2023 Muhurat: होलिका दहन की तारीख और मुहूर्त, 2 घंटे रहेंगे बेहद शुभ

Holi 2023 Shubh Muhurat : होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को किया जाता है। इस बार होलिका दहन 7 मार्च को किया जाएगा। आइए जानते हैं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त कब से कब तक हैं। पंचांग की गणना के अनुसार, होलिकादहन के लिए 2 घंटे बेहद शुभ बताए गए हैं।

 

होलिका दहन का त्योहार इस बार 7 मार्च को मनाया जाएगा। फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन शाम के समय होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन के अगले दिन रंगों के साथ होली खेली जाती है। जिसे दुल्हेंडी के नाम से जाना जाता है। होला का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। आइए जानते हैं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और होली पूजा के नियम।

 

होलिका दहन शुभ मुहूर्त
होलिका दहन मुहूर्त : 7 मार्च को 06 बजकर 24 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक
अवधि : 2 घंटा 26 मिनट

 

भद्रा पूंछ : 7 मार्च की मध्य रात्रि 1 बजकर 2 मिनट से 2 बजकर 19 मिनट तक।

 

 

भद्रा मुख : 7 मार्च की मध्य रात्रि 2 बजकर 19 मिनट से 4 बजकर 28 मिनट तक।
पूर्णिमा तिथि का आरंभ – 6 मार्च को शाम 4 बजकर 18 मिनट से
पूर्णिमा तिथि का समापन – 7 मार्च को शाम 6 बजकर 10 मिनट तक
होली रंगोत्सव 8 मार्च को

 

 

होलिका दहन का महत्व
धर्म ग्रंथों के अनुसार, जब हिरण्यकश्यप (राक्षसों के राजा) ने देखा कि उसका पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु की पूजा करता है, तो वह बहुत क्रोधित हो गया। उसने अपनी बहन होलिका को प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठने का आदेश दिया। दरअसल, होलिका को वरदान प्राप्त था कि उसे आग में नहीं जलाया जा सकता। लेकिन, होलिका आग में जलकर राख हो गई और विष्णु भक्त प्रह्लाद को कुछ नहीं हुआ। तभी से होलिका दहन किया जाता है। होली का त्योहार यह संदेश देता है कि इसी तरह भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए उपलब्ध रहते हैं।

 

होलिका दहन के समय याद रखें ये बातें
होलिका दहन के समय भद्रा काल नहीं लगना चाहिए। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में भद्रा काल को अशुभ समय बताया गया है। कहा जाता है कि भद्रा काल में होलिका दहन करने से सुख समृद्धि में कमी आती है। इसके अलावा पूर्णिमा प्रदोष काल में होलिका दहन करना उत्तम माना जाता है। अगर प्रदोष काल में भद्र मुख लग जाए तो भद्रा मुख समाप्त होने के बाद होलिका दहन किया जाता है।

 

Holika Dahan 2023 Muhurat: होलिका दहन की तारीख और मुहूर्त, 2 घंटे रहेंगे बेहद शुभ

राशि के अनुसार इन चीजों का करें दान (Holi 2023 ke Upay)

मेष राशि- मेष राशि के जातक इस दी जरूरतमंद को वस्त्र और धन का दान करें। इस दिन किसी गरीब को गुड़ का दान करने से भी लाभ मिलता है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातक होली पर अन्न का दान करें। साथ ही इस दिन चमकिले रंग के वस्त्र दान भी कर सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातक होली पर हरे रंग की वस्त्र का दान करें। साथ ही खड़े मूंग की दाल का दान करना भी लाभदायक साबित हो सकता है।

 

 

कर्क राशि- कर्क राशि के जातक सामर्थ्य अनुसार चावल में मूंग मिलाकर किसी जरूरतमंद को दान करें। ऐसा करना लाभदायक माना जाता है।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातक जरूरतमंदों को गेहूं का दान करें। साथ ही वह इस दिन टॉर्च, मोमबत्ती जैसी वस्तुओं का भी दान कर सकते हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक इस दिन किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं। साथ ही घर के नजदीक किसी मंदिर में कपास का दान करें।

 

तुला राशि- तुला राशि के जातक किसी मंदिर में या जरूरतमंद को शक्कर, धनिया या मिश्री का दान करें। ऐसा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातक इस दिन मसूर की दाल या लाल वस्त्र का दान करें। इससे ग्रह शांति में मदद मिलती है।

धनु राशि- धनु राशि के जातक जरूरतमंदों को चने की दाल और पीले वस्त्र दान करें। इसके साथ सामर्थ्य अनुसार धन भी दान के रूप में दे दें।

 

 

मकर राशि- मकर राशि के जातकों को यह सलाह दी जाती है कि वह किसी जरूरतमंद को श्रीफल और लोहे के किसी वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक होली के दिन खड़े उड़द की दाल और कंबल का दान जरूर करें। ऐसा करने से बहुत लाभ मिलेगा।

मीन राशि- मीन राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वह किसी जरूरतमंद को नए वस्त्र का दान करें। इसके साथ वह इच्छा अनुसार सात प्रकार के अनाज का दान भी कर सकते हैं।

Holi Photo Frame 2023

Leave a Reply